![]() |
Mesh राशिफलMonday, June 8, 2026 |
रविवार, 07 जून - शनिवार, 13 जून, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। नया कार्य सीखने का प्रयास करेंगे। अभिनय जगत से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। व्यवसाय को लेकर बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। व्यापार में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी ध्यान देंगे। पिछले सप्ताह के रुके कार्यों को पूरा करने में जुटे रहेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों के अनुसार योजना बना सकते हैं।
अशुभ राशिफल: परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। दवाइयों के ऊपर आप धन खर्च करेंगे। मन्दी और मंहगाई का असर कारोबार पर देखने को मिलेगा। आपको अहंकारी व्यवहार से बचना चाहिये। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। यात्रा में जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखें। बुधवार को जोड़ों में दर्द और खिंचाव की समस्या हो सकती है। गुरुवार को लेन-देन सम्बन्धी कार्य सावधानी से करें।
समाधान: जरूरतमन्द लोगों को फल दान करें। विष्णु जी को गोपी चन्दन लगायें।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।
कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं।
Monday, June 8, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपकी व्यावसायिक योजना सफल होगी। घर की महिलाओं के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। सम्पत्ति के मामले आज हल होने की सम्भावना है। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
कुंडली शॉप के अनुसार आपका जून 2026 माह कैसा रहेगा -
इस माह गुरु का गोचर होगा जो कार्यक्षेत्र में आपको काफी मदद करेगा। उच्च शिक्षा के लिये अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। जून 8 को शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण नयी सम्पत्ति में निवेश की योजना बनायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। स्पष्ट संवाद के कारण आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में नये अनुभवों के लिये प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को करियर के नये विकल्प मिल सकते हैं।
महीने की शुरुआत में नया वाहन खरीद सकते हैं। लेकिन इस दौरान नकदी को लेकर परेशानियाँ होंगी। प्रथम दो सप्ताह के दौरान उधार धन देने से बचें। बुध की अनुकूलता के कारण यात्रा में सफलता मिलेगी। लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सहकर्मियों पर अनावश्यक विश्वास न करें। जून मध्य के दौरान वेतन को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है। महीने के अन्तिम सप्ताह के दौरान कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।