![]() |
Tula राशिफलSunday, October 25, 2026 |
रविवार, 18 अक्टूबर - शनिवार, 24 अक्टूबर, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह प्रगतिकारक होगा। नयी भूमि और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। नयी जॉब आपको मिल सकती है। पति-पत्नी घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा। ऑफिस को लेकर कुछ दबाव में हो सकते हैं। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नवविवाहित दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। दूसरों की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। पूजा-पाठ और उपासना के नियमों का कठोरता से पालन करें। व्यवसायियों को काफी चौकस रहने की आवश्यकता है। गुरुवार और शुक्रवार को यात्रा करने से बचें।
समाधान: गणेशजी को नित्य दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगायें।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
कुंडली शॉप के अनुसार आपका अक्टूबर 2026 माह कैसा रहेगा -
इस माह आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम के लिये महीना बहुत शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बिगड़े हुये सम्बन्धों में सुधार हो सकता है। इस महीने में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। महीने का उत्तरार्ध प्रेम सम्बन्धों के लिये काफी अच्छा है।
महीने का पहला पखवाड़ा इस दृष्टि से काफी संवेदनशील है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह माह ठीक नहीं है। हाइपरटेन्शन की समस्या उभरकर सामने आ सकती है। जल के सेवन में कन्जूसी बिल्कुल न करें। अत्यधिक क्रोध के कारण कभी-कभी आपका रक्तचाप भी बढ़ जाता है। इसीलिये धैर्य और शान्ति से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना बेहद जरूरी है। महीने का प्रथम और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आर्थिक स्थिति: वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-अप्रैल में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। जून के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। राहु इस वर्ष आपके पञ्चम भाव में रहेगा जिसके कारण शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या हो सकती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को कई बार लोग नहीं समझ पायेंगे। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको मार्च, अप्रैल और नवम्बर में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानीपूर्वक सुलझा पायेंगे।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से तीसरे भाव पर पड़ेगी जिसके कारण नये सम्बन्ध बन सकते हैं। राहु की स्थिति प्रेम सम्बन्धों में आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुँचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। राहु के कारण अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध की भी सम्भावना बन रही है। इसीलिये सम्बन्धों में पारदर्शिता निश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमी जन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन वर्ष के अन्तिम दो महीने के दौरान गुरु के सिंह में जाने से रिश्ते सम्भल जायेंगे।
शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको करियर में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शनि आपको धैर्यवान रहने की प्रेरणा दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने व्यापार में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के बाद वेतन बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। राहु की स्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में असफलता भी दे सकती है। आप अपने काम को लेकर समर्पित और निष्ठावान रहें। विदेशी माध्यमों से भी आपको लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। इस वर्ष जॉब और व्यापार को लेकर कई यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि के वक्री होने से कारोबार थोड़ा धीमा पड़ सकता है।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। कौओं को तेल मिश्रित रोटी खिलायें।
कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं।
Sunday, October 25, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।