राशिफल

Mithun राशिफल

Wednesday, September 9, 2026

Mithun राशिफल

Wednesday, September 9, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

मिथुन  (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

रविवार, 06 सितम्बर - शनिवार, 12 सितम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप स्वयं को और अपनी जीवनशैली को पर्याप्त समय देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल सम्भावना है। छोटे भाई-बहनों की उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम बन सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। रविवार,गुरुवार और शुक्रवार काफी अच्छे दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: जिन लोगों पर आप सबसे ज्यादा भरोसा रखते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे जाये। अड़ियल रवैया अपनाने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। इसीलिये इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी महसूस होगी। जिनका वजन बढ़ा हुआ है वो मीठे और अतिरिक्त वसायुक्त भोजन का सेवन न करें। पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है। मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: भगवान शिव के समक्ष घी का दीपक जलाना लाभकारी होगा। गाय को मीठी रोटी खिलायें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Mithun राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में वक्री गुरु आपकी राशि पर रहेंगे जिसके कारण आपको सेहत को हलके में नहीं लेना चाहिये। अपनी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना होगा। नाक-कान-गले की समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। यदि किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं तो आपको अत्यधिक ध्यान देना होगा। पञ्चम भावस्थ राहु के कारण उदर सम्बन्धी विकार जन्म ले सकते हैं। पित्त जनित व्याधियों की सम्भावना बन सकती है।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से वर्ष शुभफलकारी कहा जा सकता है। किन्तु मार्च 11 से जून 2 के मध्य आपके खर्चे अचानक से बहुत बढ़ सकते हैं। घर की साज-सज्जा में आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे। सोना-चाँदी जैसी धातुओं में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना हितकर होगा। किसी परिजन से धन उधार लेन-देन न करें। सितम्बर 18 से अक्टूबर 31 के बीच आप कोई बड़ा लोन लेने की योजना में काम कर सकते हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: परिवार के लोग आपके भावों की ज्यादा कद्र नहीं करेंगे। अपनी बातों को मनवाने की जल्दबाजी न करें। मार्च से जून के बीच घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। पिता को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने का विचार बनायेंगे। जनवरी में पिता के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में गुरु की अमृत दृष्टि आपकी राशि से सप्तम और पञ्चम भाव पर पड़ रही है। जिनके दाम्पत्य जीवन में कलह चल रही हो उन्हें झगड़ा सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। जनवरी से मार्च के बीच गुरु के वक्री होने के कारण अविवाहितों का विवाह कुछ परेशानियों के बाद ही सम्पन्न होगा। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बनाने में कोई समस्या नहीं आयेगी। नये प्रेम सम्बन्धों में वासना का भाव अधिक रहेगा। जून के महीने में पुराना रिश्ता टूटने की आशंका है। अगस्त-सितम्बर के बीच भी जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं।

शिक्षा और करियर: वर्ष के शुरुआती महीने करियर की दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धैर्यपूर्वक काम करें और उतावले विचारों से बचें। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार बनायेंगे। सम्पत्ति से धन लाभ होगा। यह वर्ष शिक्षा के लिये बहुत ही अच्छा है। लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद ही सफलता दिख रही है। कारोबार में कुछ नयी रणनीति बना सकते हैं। विदेशों से होने वाला व्यापार लाभप्रद सिद्ध होगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत ही अच्छा होगा।

समाधान: प्रत्येक शनिवार सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और हनुमान जी की आरती करें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

Mithun राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सितम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

इस माह आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। लक्ष्यों को सुनियोजित ढंग से अर्जित कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में विशेष प्रगति होगी। आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। पहला, दूसरा और पंचम सप्ताह शुभ रहेगा।

तीसरे सप्ताह के दौरान आप छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च करेंगे। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर मन में भय बना रहेगा । यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माह के चौथे सप्ताह के दौरान पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।